जब मन करता है तब CM सुक्खू चले जाते हैं मित्रों संग पिकनिक मनाने : जयराम ठाकुर – भारत केसरी टीवी

जब मन करता है तब CM सुक्खू चले जाते हैं मित्रों संग पिकनिक मनाने : जयराम ठाकुर

[MADAN SHARMA ]

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शायद भूल गए हैं कि उनकी सरकार ने जनता से मिलने का कोई कार्यक्रम भी बनाया है। जब उनका मन करता है तो वे पिकनिक मनाने मित्रों के साथ चल देते हैं और रात को डेरा डालकर सुबह भूल जाते हैं कि वहां आखिर क्या करने आए थे। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहीं।
जनसंपर्क कार्यक्रम काे भूल चुकी है सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार अपने ही शुरू किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम भूल चुकी है, जिसके कारण न तो जनता की सुनवाई हो रही है और न ही सरकारी अधिकारी गांवों तक पहुंच पा रहे हैं। जयराम ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि यही कांग्रेस नेता जनमंच का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज जनता खुद महसूस कर रही है कि कम से कम उस मंच पर खुले में अपनी बात रखने का मौका मिलता था।
जहां-जहां भाजपा विधायक जीते वहां विकास को लगा ग्रहण
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिन-जिन क्षेत्रों में भाजपा के विधायक जीते हैं, वहां विकास को पूरी तरह ग्रहण लगा हुआ है। चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशियों के बजाय, इन इलाकों में अपने मित्रों को आगे कर अधिकारियों पर रौब झाड़ने की खुली छूट दी गई है, जो एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही बात नहीं है#JaiRamThakur #CMSukhvinderSinghSukhu #HimachalPolitics #PoliticalStatement #HPNews #HimachalPradesh #CongressVsBJP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000