केंद्र सरकार का बड़ा फैसला — हिमाचली महिलाओं को फिर मिलेगा उज्जवला योजना का लाभ – भारत केसरी टीवी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला — हिमाचली महिलाओं को फिर मिलेगा उज्जवला योजना का लाभ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्र सरकार ने प्रदेश में फिर शुरू की दिसंबर 2023 में बंद की गई योजना
गरीब परिवारों की महिलाएं पंचायतों में जल्द जमा करवाएं फार्म
हिमाचल प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ फिर से उठा सकेंगी। केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2023 में बंद की गई इस योजना को हिमाचल प्रदेश में फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में पात्र महिलाएं जल्द से जल्द अपने पंचायत घर में योजना का फार्म भरना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें भी चूल्हा व गैस सिलेंडर फ्री में मिल सकें। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिलेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार गैस के दाम बढऩे पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 339 रुपए प्रति सिलेंडर सबसिडी भी प्रदान कर रही है। ऐसे में पात्र महिलाएं जल्द से जल्द प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का फार्म भरना सुनिश्चित करें। प्रदेश की गरीब व्यस्क महिलाएं गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवदेन करने वाली महिला के परिवार से कोई भी टैक्स अदा न करता हो और न ही सरकारी कर्मचारी हो।
महिला के पास अढ़ाई एकड़ से अधिक सिंचाई भूमि या फिर पांच एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा महिला के परिवार में थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन नहीं होना चाहिए और न ही महिला के नाम पर कोई गैस कनेक्शन होना चाहिए गौर तलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ देश में पहले मैं 2016 का हुआ था हिमाचल में इस योजना को दिसंबर 2023 में बंद कर दिया गया था उसके बाद प्रदेश की महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा थासाईं इण्डेन जय सर्वेश्वर महाराज के एचडी अजय पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना हिमाचल प्रदेश से शुरू कर दी गई है ऐसे में प्रदेश की पात्र करीब महिलाएं जल्द से जल्द अपने पंचायत घर में योजना का फॉर्म भरना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें भी सिलेंडर और चूल्हा फ्री में मिल सके

Advertisement

#UjjwalaYojana #HimachalNews #WomenEmpowerment #ModiSarkar #UjjwalaReturns #CleanCookingFuel #PMUY

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000