डिपुओं में हिम चक्की आटा और दलिया की नहीं हो रही बिक्री, कीमतों पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

डिपुओं में हिम चक्की आटा और दलिया की नहीं हो रही बिक्री, कीमतों पर उठे सवाल

[MADAN SHARAM]

Advertisement

प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं का आटा और दलिया बिक्री के लिए पहुंच गया है, लेकिन इसके रेट ज्यादा होने के चलते इसकी बिक्र्री उम्मीद से काफी कम हो रही है। ऐसे में डिपो संचालकों के लिए गेहंू का आटा और दलिया गले की फांस बन गया है। अगर समय पर बिक नहीं पाया, तो खराब होने का अलग से खतरा सता रहा है। डिपो संचालकों की मानें, तो गेहूं का आटा और दलिया उन्हें जबरदस्ती थोपा जा रहा है। किसी भी डिपो संचालक से इसकी कोई डिमांड नहीं ली गई है। ऊपर से गेहूं की पैकिंग पांच किलो की होने के चलते इसे बेचना और मुश्किल हो गया है। गेहूं आटे की पैकिंग मक्की के आटे की तरह एक-एक किलो की होनी चाहिए थी, ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकते।
बाजार में 38 रुपए किलो में गेहूं का बेहतर क्वालिटी का आटा लोगों को खरीदने को मिल रहा है। डिपुओं में पांच किलो गेहूं के आटे की थैली 500 रुपए में पड़ रही है, जबकि बाजार में फार्चुन आटा दस किलो 420 रुपए में और आर्शीवाद आटा दस किलो 460 रुपए में खरीदने को मिल रहा है। यही नहीं, लोकल चक्की का आटा भी लोगों को 34 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है। यही वजह है कि लोग डिपुओं में आए 100 रुपए किलो आटे को खरीदने में आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में डिपो संचालकों को डिपुओं में भेजे गए आटे का खराब होने का खतरा अलग से सता रहा है।

Advertisement

Advertisement

#HimChakkiCrisis #PriceHikeImpact #RationTrouble# ConsumerReaction #NoBuyersAtDepots #InflationEffect

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000