बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर रविंदर नाथ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश – भारत केसरी टीवी

बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर रविंदर नाथ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सोलन, मदन शर्मा 25 अक्तूबर 2025

Advertisement

कोर्ट ऑफ कलेक्टर-कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज़ सोलन द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की अनुपालना करते हुए पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने रविंदर नाथ पुत्र श्री भगत राम निवासी गांव व डाकघर बीशा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (उम्र 71 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रविंदर नाथ ने बघाट बैंक सोलन से व्यापारिक उद्देश्य (Business Purpose) के लिए ऋण लिया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर वह उक्त ऋण को चुकाने में विफल रहा। इस पर बैंक ने उसे डिफॉल्टर घोषित किया। ब्याज सहित उसकी कुल देनदारी लगभग ₹3,49,26,957/- रुपये बनती है।

Advertisement

ऋण वसूली का मामला कोर्ट ऑफ कलेक्टर-कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज़ सोलन में लंबित था। अदालत द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद दिनांक 17 अक्तूबर 2025 को उसके विरुद्ध Land Revenue Act 1954 की धारा 75(A) के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Advertisement

पुलिस ने 24 अक्तूबर 2025 को वारंट की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे सहायक पंजीयक सभायें सोलन की अदालत में पेश किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000