दाड़लाघाट : पुलिस ने ट्रक चालक व साथी से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

दाड़लाघाट : पुलिस ने ट्रक चालक व साथी से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

दाड़लाघाट, मदन शर्मा 18 अक्तूबर 2025 —

Advertisement

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्ली अम्बुजा कंपनी के कोयला यार्ड से दो युवकों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए थाना दाड़लाघाट क्षेत्र में मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि कोयला यार्ड में खड़े एक ट्रक में चालक अपने साथी के साथ स्थानीय युवकों को चिट्टा/हेरोइन बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली।

Advertisement

तलाशी के दौरान ट्रक में बैठे व्यक्तियों की पहचान कमल देव (27 वर्ष) पुत्र देव राज, निवासी गाँव धोबटन, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन तथा राहुल ठाकुर (25 वर्ष) पुत्र जीत राम, निवासी गाँव बडाल, डाकघर पारनु, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से लगभग 3 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लेकर थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000