कोहरे का कहर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई पंजाब पुलिस की बस, महिला कांस्टेबल समेत तीन की मौत – भारत केसरी टीवी

कोहरे का कहर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई पंजाब पुलिस की बस, महिला कांस्टेबल समेत तीन की मौत

Brahmu Ram Sarena:-19/01/2024
जालंधर से बस पीएपी जवानों को लेकर गुरदासपुर जा रही थी। सुबह छह बजे जब बस जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पहुंची तो घने कोहरे के कारण ड्राइवर सड़क पर खड़े ट्रेलर को नहीं देख सका और बस उसमें जा भिड़ी। ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया और उसकी मौत हो गई। दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।हाईवे पर तैनात एंबुलेंसों व आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मुकेरियां व दसूहा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ को गंभीर हालत में जालंधर रेफर करना पड़ा। इसके अलावा पंजाब में धुंध के कारण तीन अन्य हादसों में चार और लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया।
हादसे में बस चालक गुरप्रीत सिंह (गुरदासपुर), महिला कांस्टेबल शालू राणा (पीएपी जालंधर) व एएसआई हरदेव सिंह, (पीएपी जालंधर) की मौत हो गई। घायलों में एएसआई विजय कुमार, तिलक राज, हरदीप सिंह, कुंदन लाल, महिंदर पाल, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, हरिंदर कुमार, बलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल मनप्रीत कौर, लवदीप कौर और कांस्टेबल नवतेज पाल सिंह शामिल

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000