भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कुछ नेत्रियां राजनीति से प्रेरित बयान बाजी कर रही है। – भारत केसरी टीवी

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कुछ नेत्रियां राजनीति से प्रेरित बयान बाजी कर रही है।

  1. शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा
  2. , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कुछ नेत्रियां राजनीति से प्रेरित बयान बाजी कर रही है।कांग्रेस की नेत्री जैनब चंदेल का बयान ऐसा लगता है कि एक राजनीतिक दबाव में दिया गया बयान है, सभी को पता है कि जिस प्रकार से सोलन के रामकुमार बिंदल पर आरोप लगाए गए हैं वह सत्य से परे है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए कांग्रेस नेत्री का बयान पहले ही कड़ी में सच्चाई से पार पाया जाता है और जनता की कोर्ट में कहीं स्टैंड नहीं करता।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट रूप से कहना चाहेंगे की जो कैस बनाया गया है वह मनगढ़ंत, हेर फेर और स्क्रिप्टेड यानी मैनअप्लेटेड, फैब्रिकेटेड हैं। यह केस पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि समाज की एक सामान्य राय उभर रही है जो आने वाले समय में सच्चाई में तबदील हो जाएगी। रामकुमार एक समाजसेवी, जनता के दुख में खड़े होने वाले, हर कार्य के लिए अग्रिम रूप में स्वयंसेवक, और सनातन को खड़ा करने में उनका बड़ा योगदान है। 81 वर्ष के व्यक्ति इस प्रकार की घटना में सम्मिलित नहीं हो सकते, यह आम जन की आवाज भी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकरण की पटकथा को करीब से देखा जाए तो कैसे दर्ज होने के 48 घंटे में गिरफ्तारी होती है, पूरी तरह से पूछताछ नहीं की जाती है और अब कांग्रेस की नेत्री इस पूरे घटनाक्रम में कूद जाती है। इस बात से कई चीज स्पष्ट हो जाती है कि पूरा प्रकरण क्या है, यह पूरा कैसे तथ्यहीन और झूठ है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000