विमल नेगी मौत मामले में गिरफ्तार एएसआई पंकज शर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को किया सूचीबद्ध , जमानत याचिका पर सीबीआई ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट – भारत केसरी टीवी

विमल नेगी मौत मामले में गिरफ्तार एएसआई पंकज शर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को किया सूचीबद्ध , जमानत याचिका पर सीबीआई ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में गिरफ्तार एएसआई पंकज शर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को सूचीबद्ध किया गया था। सीबीआई ने जमानत याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दायर की है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत पंकज शर्मा की जमानत याचिका पर अब 13 अक्तूबर को फैसला करेगी।

Advertisement

एएसआई पंकज शर्मा ने विशेष सीबीआई अदालत शिमला के फैसले को हाईकोर्ट में अपील के माध्यम से चुनौती दी है। बता दें कि विशेष अदालत शिमला ने पंकज शर्मा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी पंकज शर्मा की ही की है। इस मामले में सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement
मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में गिरफ्तार एएसआई पंकज शर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को सूचीबद्ध किया गया था।
चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने जवाब दायर कर दिया है। सरकार को पक्षकार बनाने के खिलाफ सीबीआई ने आवेदन दायर किया था। सरकार ने इसी आवेदन पर अपना जवाब दाखिल किया है। उधर, न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने 9 अक्तूबर तक हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। वहीं, विमल नेगी की पत्नी की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि एकल न्यायाधीश के फैसले में यह स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार का कोई भी अधिकारी इस मामले की जांच के सदस्य नहीं होंगे। उसके बाद भी सरकार इस मामले में पक्षकार बनना चाहती है, जो अदालत के फैसले की अवहेलना है। बता दें कि राज्य सरकार ने इस मामले में पक्षकार बनाने के लिए आवेदन किया है। अदालत ने पक्षकार के रूप में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने इसका विरोध किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000