हिमाचल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर है। ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को न्योता दिया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ और सिरमौर में भी उद्योग लगाने के लिए निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाने हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित उद्योग विभाग के आला अधिकारी जापान गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उद्योग विभाग की टीम अहमदाबाद गई थी। इस दौरे के दौरान भी टीम ने जाइडस लाइफ साइंसेज, टोरेंट फार्मास्युटिकल, कैडिला फार्मा, इंटास फार्मास्युटिकल जैसी कंपनियों को निवेश करने का न्योता दिया था। बताया जा रहा है कि जापान में हो रही इस इन्वेस्टर मीटर में देश-विदेश के नामी उद्योगपति जुटेंगे। केंद्रीय अधिकारी भी इस मीट में शामिल हो रहे हैं। पांच दिन तक हिमाचल उद्योग विभाग के अधिकारी जापान में नामी निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इन कंपनियों को भी हिमाचल में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए नियमों में भी ढील दी जा रही है। उद्योग लगाने की जो भी औपचारिकताएं है, वह एक छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्योग विभाग का मानना है कि बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना है। इसमें कम से कम 40 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगों में रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते प्रदेश सरकार हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने के लिए कंपनियों के साथ संपर्क बनाने में जुटी है।

उद्योगतियों को हिमाचल में उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया जा रहा है। जापान की नामी कंपनियों को हिमाचल लाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। – हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश
ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को न्योता दिया जा रहा है। जिसके लिए उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000