किसान मेले का शुभारंभ जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने किया – भारत केसरी टीवी

किसान मेले का शुभारंभ जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने किया

नौणी शमरोड तीन दिवसीय किसान मेला नौणी शमरोड का शुभारंभ जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह मेला वर्षों से क्षेत्र की एक सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि मेले में किसान, बागवान, खेल प्रेमी और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। यह आयोजन जहां लोगों को मनोरंजन का अवसर देता है वहीं दूसरी ओर किसानों और बागवानों को नई जानकारी एवं जागरूकता भी प्रदान करता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं एवं संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है।उद्घाटन अवसर पर मेले के कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस अवसर पर मेले समिति के अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह, नौणी पंचायत के प्रधान श्री मदन हिमाचली, शमरोड पंचायत प्रधान नन्द लाल, बांके लाल, पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री विनेश धीर, युवा कांग्रेस महासचिव आशु ठाकुर,सक्षम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000