सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, मेला समाप्ति के बाद हुड़दंग मचाने वाले 6 युवक पकड़े गए – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, मेला समाप्ति के बाद हुड़दंग मचाने वाले 6 युवक पकड़े गए

सोलन। मदन शर्मा 21 सितंबर

Advertisement

जिला सोलन पुलिस समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस द्वारा शहर में शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

इसी क्रम में, 20 सितम्बर 2025 की रात सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित मेले के दौरान दो युवकों के गुटों में डांस करते समय कहासुनी हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी से स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया।

Advertisement

लेकिन, मेला समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष पुनः कोटलानाला, सोलन में आपस में धक्कामुक्की और हुड़दंगबाजी करते हुए पाए गए। जिस पर थाना सदर सोलन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 06 युवकों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार है:

ऋतिक चौहान (22) पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी गांव बावत, डाकघर धार चांदना, तहसील कुपवी, जिला शिमला

विशाल चौहान (22) पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी गांव बावत, डाकघर धार चांदना, तहसील कुपवी, जिला शिमला

सौरभ समटा (22) पुत्र बस्ती राम, निवासी गांव बागी, डाकघर बड़ोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला

अमित चौहान (21) पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव बजेटली, डाकघर सुरड, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला

उमेश ठाकुर (21) पुत्र राम लाल, निवासी गांव चिलागी, डाकघर खरगा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू

सुखविन्द्र सिंह ठाकुर (21) पुत्र स्व. प्रितम सिंह, निवासी गांव चाटी, डाकघर तुन्दन, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू

जांच में सामने आया है कि ये सभी युवक सोलन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग ले रहे थे।

इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 114/115 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है तथा सार्वजनिक स्थल पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000