इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश .. – भारत केसरी टीवी

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक:👉*
*📜17सितम्बर:(2025)*

Advertisement

*।।”बुधवार”।।*
*🏚नईदिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1947*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2082*
*🇮🇳मास-*आश्विन।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*एकादशी-23:41 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*द्वादशी।*
*🌠नक्षत्र-*पुनर्वसु-06:26 तक।*
*🌠पश्चात्-*पुष्य।*

Advertisement

*💫करण-* बव-11:59 तक।
*💫पश्चात्-* बालव।
*✨योग-परिघ-10:54 तक।
*✨पश्चात्-* शिव।*
*🌅सूर्योदय-*06:06बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*18:24बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*26:30बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात।
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन।
*🌞गोल-* उत्तरगोल।
*💡अभिजित-* कोई नहीं।
*🤖राहुकाल-* 12:15 से 13: 47बजे तक।
*🎑ऋतु-* शरद्।
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*

Advertisement

*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज बुधवार को: 👉 आश्विन बदी एकादशी 23:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , एकादशी का श्राद्ध आज , श्री विश्वकर्मा पूजन , संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल सुबह 08:11 तक (गृह – वस्त्र दान) , राजयोग, आचार्य श्री शांतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस , विश्व रोगी सुरक्षा दिवस , मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र) व हैदराबाद मुक्ति दिवस।*
*🔅कल गुरुवार को: 👉 आश्विन बदी द्वादशी 23:26 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों – यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:33 से।*
*🎯आज की वाणी:👉*

Advertisement

🌹
*”अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति,*
*प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।*
*पराक्रमश्चबहुभाषिता च,*
*दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च”॥*
*अर्थात् :👉*
*”आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान”।*
🌹

*17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।
1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।

1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974- बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1982- भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।

2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।

2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता।
2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2019 – तालिबान का राष्ट्रपति गनी की रैली पर हमला, 26 की मौत।
2019 – अमेरिकन महिला सारा थॉमस बिना रुके तैरकर इंग्लिश चैनल चार बार पार करने वाली पहली महिला बनी।
2019 – हैदराबाद- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक किया।
2020 – कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक।
2021 – एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की परिषद की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दशान्बे में हुई , अध्यक्षता ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमी रहमान ने की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी भाग लिया।

2022 – नामीबिया से 8 चीते ग्वालियर लाए गए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – झारखंड में 30 फीट गहरी नदी में बस गिरने से 7 सिख श्रद्धालुओं की मौत हुई व 22 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहला “स्वच्छ सुजल प्रदेश” बना व पुडुचेरी ने स्‍वयं को ‘हर घर जल’ सत्‍यापित संघ राज्‍य क्षेत्र घोषित किया।
2023 – शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया , यह भारत का 41वां विश्व धरोहर स्थल है।

2023 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो केन्द्र – ‘यशोभूमि’ का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का नई दिल्ली में शुभारंभ किया।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2023 – ब्राजील के अमेजन में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 14 लोगों की मौत (तारीख कन्फर्म नहीं)।
2024 – आम आदमी पार्टी ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि वरिष्ठ आप नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हुईं।
2024 – हिज्बुल्लाह लड़ाकों के पेजर्स में सीरियल ब्लास्ट से 8 की मौत व राजदूत समेत 2750 घायल हुए।
*17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1864 – अनागारिक धर्मपाल ।
1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट) थे।
1872 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1879 – ई वी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
1888 – मिचियो सुजिमुरा एक जापानी कृषि वैज्ञानिक और जैव रसायनज्ञ थे।
1903 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
1915 – मक़बूल फ़िदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ।
1929 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्त्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

1930 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
1937 – सीताकान्त महापात्र उड़िया साहित्यकार।
1941 – चंद्रथिल गौरी कृष्णदास नायर एक भारतीय टेक्नोक्रेट, शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।
1945 – भक्ति कारु स्वामी – भारतीय आध्यात्मिक नेता।
1945 – जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1950 – नरेंद्र मोदी- भारतीय राजनीतिज्ञ , भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री।
2001 – इंडिया अमार्टिफियो, अंग्रेजी अभिनेत्री (क्वीन चार्लोट), किंग्स्टन अपॉन टेम्स, इंग्लैंड में पैदा हुईं।
*17 सितंबर को हुए निधन:👉*
1982 – प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ था।
2017 – मोहम्मद तसलीमुद्दीन भारतीय राजनीतिज्ञ और राजद के वयोवृद्ध नेता थे।
2020 – प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की कोलकाता स्थित अपने आवास पर संदिग्ध हालात में 63 की उम्र में मौत हो गई।

2020 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का 90 साल की उम्म्र में निधन हो गया।
2020 – कोरोना से संक्रमित राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का बेंगलुरु में निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध पद्म श्री पुरस्कार विजेता खगोल भौतिकीविद् तनु पद्मनाभन का निधन हुआ।
2022 – डच-अमेरिकी खगोल विज्ञानी मारटेन श्मिट (92) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश फुटबॉल खिलाड़ी रोनी मैककिनोन (83) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायक और गीतकार (जॉन डेविड) जे.डी. साउथर (78) का निधन हुआ।
*17 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🌟 आचार्य श्री शांतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🌟 श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस।
🌟 विश्व रोगी सुरक्षा दिवस।
🌟 मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र)।
🌟 हैदराबाद मुक्ति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि सम्पूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली-७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000