केंद्र ने हिमाचल में भेजे 7 मंत्री करेंगे आपदा ग्रस्त जिलों का दौरा : पायल – भारत केसरी टीवी

केंद्र ने हिमाचल में भेजे 7 मंत्री करेंगे आपदा ग्रस्त जिलों का दौरा : पायल

शिमला, ब्यूरो प्रमुख सुभाष शर्मा 12 सितंबर 2025

Advertisement

• चंबा, मंडी, कुल्लू जिला में करेंगे प्रवास प्रधानमंत्री को सौंप की रिपोर्ट

Advertisement

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक सहायता रही की स्वीकृति प्रदान की गई है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई इस निर्णय का हार्दिक स्वागत करती है, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास स्थापित करेगा और प्रदेश में आपका ग्रस्त क्षेत्रों के राहत कार्यों को गति देगा। हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिला में भारी नुकसान हुआ है जिस पर केंद्र सरकार की कड़ी नजर है।

Advertisement

जैसा कि हम सभी जानते हैं, हिमाचल प्रदेश, हरियाण, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर प्रदेश में आई भीषण आपदा के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में फसलों एवं संपत्ति को भारी क्षति पहुँची है तथा जन-धन की हानि हुई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है । एनडीआरएफ सहित सरकार की सभी एजेंसियाँ एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस समय राहत एवं पुनर्वास कार्यों में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश को 1,500 करोड़ रुपए तथा पंजाब के आपदा राहत कोष में पहले से मौजूद 12000 करोड़ के अतिरिक्त पंजाब के लिए 1,600 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि की घोषणा की गई है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार, भाजपा संगठन एवं केंद्र सरकार के मंत्रीगण द्वारा सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया जाना है। इस क्रम में, केंद्र सरकार के राज्य मंत्रियों को यह अपेक्षित है कि वे दिनांक 12 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक, किसी भी दो दिन बाढ़ प्रभावित प्रदेशों में तहसील स्तर पर चल रहे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, 12-16 सितंबर 2025 के मध्य विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों का हिमाचल प्रदेश दौरा निर्धारित है,

मंत्रियों का दौरा विवरण:
श्रीमति सावित्री ठाकुर (MoS WCD)
दिनांक: 12-13 सितंबर 2025
स्थान: मनाली
श्री शांतनु ठाकुर (MoS Port, Shipping & Waterways)
दिनांक: 12-13 सितंबर 2025
स्थान: बंजार
श्री अजय टम्टा (MoS Highway & Road Transport)
दिनांक: 14-15 सितंबर 2025( प्रस्तावित)
स्थान: सिराज, मंडी, कुल्लू

श्री दुर्गा दास उइके (MoS Tribal Affairs)
दिनांक: 13-14 सितंबर 2025
स्थान: भटियात, भरमौर
डॉ. सुकांता मजूमदार (MoS Education)
दिनांक: निर्धारित नहीं

श्री जितिन प्रसाद (MoS Commerce & Industry)
दिनांक: निर्धारित नहीं

श्री जाधव राव गणपत राव (MoS Health & FW)
दिनांक: निर्धारित नहीं

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का हिमाचल दौरा 12 सितंबर 2025 को शुरू हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से इन मंत्रियों का हार्दिक स्वागत करती है और केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्रियों आभार व्यक्त करती है। यह कदम हिमाचल प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सभी मंत्री चंबा मंडी और कुल्लू जिले में प्रवास करेंगे और उसके बाद अपने प्रवास की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000