*चंबा में युद्धस्तर पर सुविधाएं बहाल, खुद फील्ड में उतरे डीसी मुकेश रेपसवाल* – भारत केसरी टीवी

*चंबा में युद्धस्तर पर सुविधाएं बहाल, खुद फील्ड में उतरे डीसी मुकेश रेपसवाल*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

जिला चंबा में भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल, सड़क, तथा विद्युत सेवाओं की बहाली के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की विशेष निगरानी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं तथा खराब मौसम व चुनौती पूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभिन्न जन सुविधाओं को बहाल करने में सफल हो रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप जिला के अधिकांश हिस्सों में बिजली व पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है जबकि शेष क्षेत्रों में जन सुविधाओं की बहाली के लिए अथक प्रयास जारी हैं। इसी प्रकार सड़क सुविधाओं की बहाली के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए सहित अन्य सभी प्रमुख सड़क मार्गों के अलावा ग्रामीण सड़कों की बहाली के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर कार्यरत हैं।
योजनाओं की बहाली के लिए जुटे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल स्वयं अधिकारियों के साथ लगातार फील्ड में जा रहे हैं तथा कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व सुविधाओं बारे भी उच्च अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
विद्युत आपूर्ति बहाली के विषय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि जिला में विधुत विभाग के 80% से अधिक ट्रांसफार्मर 31 अगस्त तक चालू कर दिए गए है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000