पंडोह डैम से फ्लशिंग कार्य शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील – भारत केसरी टीवी

पंडोह डैम से फ्लशिंग कार्य शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मंडी आरती शर्मा 26 अगस्त।

Advertisement

पंडोह डैम में आज से फ्लशिंग कार्य शुरू हो गया है, जो 27 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान डैम से भारी मात्रा में जमा गाद और अतिरिक्त पानी व्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के दौरान नदी किनारे जाने से बचें और पूरी तरह सतर्क रहें।

Advertisement

बीबीएमबी पंडोह के अनुसार, व्यास नदी में भारी जलप्रवाह और जलाशय में गाद एवं कचरे की अधिकता को देखते हुए यह कार्य अनिवार्य हो गया है। फ्लशिंग प्रक्रिया के दौरान पंडोह बग्गी सुरंग को बंद कर दिया गया है, जिससे जलाशय में आने वाला पूरा पानी सीधे व्यास नदी में प्रवाहित हो रहा है। साथ ही जलाशय में जमा गाद भी नदी में छोड़ी जा रही है।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि फ्लशिंग के समय पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए खतरा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि सतर्कता बरतें और नदी किनारे जाने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट रहने और लोगों को समय-समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000