भारत से टकराव पड़ा महंगा, निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को दी चेतावनी – चीन पर लगाम कसनी है तो रिश्ते सुधारने होंगे – भारत केसरी टीवी

भारत से टकराव पड़ा महंगा, निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को दी चेतावनी – चीन पर लगाम कसनी है तो रिश्ते सुधारने होंगे

भारत केसरी टीवी

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चेताया है कि भारत-अमेरिका रिश्ते इस समय एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। उनका कहना है कि अगर वॉशिंगटन को चीन की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को रोकना है, तो उसे तुरंत नई दिल्ली के साथ संबंध बेहतर करने होंगे।

Advertisement

हेली ने न्यूज़वीक में प्रकाशित अपने लेख में लिखा कि ट्रंप प्रशासन को रूस से तेल आयात और टैरिफ विवाद जैसे मुद्दों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दरार बनने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह नहीं भूलना चाहिए कि चीन का मुकाबला करने के लिए उसे भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार की ज़रूरत है।

Advertisement

उन्होंने भारत की रूस से ऊर्जा खरीद पर आपत्ति जताते हुए ट्रंप के दबाव अभियान का समर्थन किया और कहा कि यह कदम पुतिन के यूक्रेन पर युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है। लेकिन साथ ही उन्होंने भारत के साथ टकराव से बचने की सलाह दी।

Advertisement

निक्की हेली ने चेतावनी दी कि एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने वाले एकमात्र देश के साथ 25 वर्षों में बनाई गई साझेदारी को नष्ट करना अमेरिका के लिए रणनीतिक भूल होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के आर्थिक और सुरक्षा लक्ष्यों के लिए भारत की भूमिका अहम है। अमेरिका जहां अपनी सप्लाई चेन को चीन से हटाकर अन्य देशों में स्थानांतरित करना चाहता है, वहीं भारत वस्त्र, मोबाइल फोन और सौर पैनल जैसे उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता उपलब्ध करा सकता है।

हेली ने यह भी रेखांकित किया कि भारत के अमेरिका और इज़रायल जैसे देशों के साथ गहराते रक्षा संबंध वैश्विक सुरक्षा के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000