RIP Jaswinder Bhalla | पंजाबी कॉमेडी के दिग्गज कलाकार का 65 साल की उम्र में निधन – भारत केसरी टीवी

RIP Jaswinder Bhalla | पंजाबी कॉमेडी के दिग्गज कलाकार का 65 साल की उम्र में निधन

भारत केसरी टीवी

Advertisement

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Advertisement

जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में कॉमेडी शो “छंकार्टा 88” से की थी, जबकि फिल्मों में उनका सफर “दुल्ला भट्टी” फिल्म से शुरू हुआ। बाद में वे अपनी लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज़ “छंकार्टा” और पंजाबी फिल्मों में निभाए गए हास्य भूमिकाओं के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रहे।

Advertisement

उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना में हुआ था। उनके पिता मास्टर बहादुर सिंह भल्ला गांव बरमालीपुर में प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थे। जसविंदर भल्ला ने प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से बी.एससी. और एम.एससी. की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ से पीएच.डी. की उपाधि हासिल की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000