*बचत भवन में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती* – भारत केसरी टीवी

*बचत भवन में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती*

शिमला आरती शर्मा 20 अगस्त 2025

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम आज यहां बचत भवन में आयोजित किया गया। इसमें एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई।
एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने कहा कि भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को समर्पित है।।उनका जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई (पूर्व में बंबई) में हुआ था। सद्भावना दिवस को मनाने का मकसद राष्ट्रीय एकता, शांति, और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। यह राजीव गांधी के जीवन और उनके कार्यों का मूलमंत्र था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद मात्र 40 वर्ष की उम्र में देश की बागडोर संभाली थी।।साल 1984-1989 तक उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की। उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-०-

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000