सनवारा टोल प्लाजा , NH-5 पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट, चालक के खिलाफ केस दर्ज – भारत केसरी टीवी

सनवारा टोल प्लाजा , NH-5 पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट, चालक के खिलाफ केस दर्ज

सोलन। भारत केसरी टीवी

Advertisement

तारीख 09 अगस्त 2025 को श्री अमित सिंह, निवासी वाराणसी (उ.प्र.), हाल मैनेजर टोल प्लाज़ा सनवारा, जिला सोलन ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि 25 जुलाई 2025 की शाम वह टोल प्लाज़ा बूथ पर मौजूद थे और डाउन साइड व अप साइड दोनों टोल प्लाज़ा की व्यवस्था की देखरेख कर रहे थे।

Advertisement

रात के समय एक स्कूटी चालक (नंबर HP64B-8541) शिमला की तरफ से परवाणू की ओर आकर टोल प्लाज़ा से थोड़ा आगे NH-5 के बीच में खतरनाक और लापरवाही भरे तरीके से स्टंट करने लगा। इस कारण सोलन से परवाणू की ओर जाने वाले वाहनों को काफी असुविधा हुई और मौके पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।

Advertisement

स्कूटी चालक द्वारा इस तरह का स्टंट कर न केवल यातायात नियमों की खुलेआम उल्लंघना की गई, बल्कि अपनी जान के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों और सड़क पर चल रहे पैदल राहगीरों की जान-माल को भी खतरे में डाला गया।

Advertisement

इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और 125 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000