*आपदामुक्त हिमाचल के लिए शिमला में हवन यज्ञ* – भारत केसरी टीवी

*आपदामुक्त हिमाचल के लिए शिमला में हवन यज्ञ*

भारत केसरी टीवी शिमला

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सावन मास की पूर्णिमा पर राजभवन में हवन यज्ञ किया और शांति तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में लगातार हो रही प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की पुनर्वावृति न हो, इसके लिए आहूति डाली। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल और राजभवन के सभी कर्मियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा, ‘‘हम हिमाचल के लोग धर्म को मानने वाले लोग हैं और हमारा यह अटूट विश्वास है कि इस तरह के आयोजन निश्चित तौर पर देवभूमि को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने का काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह स्वयं भी मंडी जिले के सिरोज क्षेत्र गए थे और नुकसान का जायज़ा लिया था। इस आपदा में काफी जन-धन की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि हवन के माध्यम से उन्होंने सभी पूण्य आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की है।

Advertisement

इसके बाद, मैत्री संस्था तथा राज्य रेडक्रॉस की महिलाओं ने राज्यपाल की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनकी लम्बी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि रक्षासूत्र की नन्ही डोर कलाई ही नहीं, आत्मा को भी जोड़ती है। उन्होंने स्नेह और विश्वास के इस पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000