एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ के छात्रों ने किया महिला थाना एवं सदर थाना सोलन का शैक्षणिक भ्रमण – भारत केसरी टीवी

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ के छात्रों ने किया महिला थाना एवं सदर थाना सोलन का शैक्षणिक भ्रमण

सोलन मदन शर्मा ,7 अगस्त

Advertisement

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, सोलन के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के लगभग 60 छात्रों ने 7 अगस्त 2025 को महिला थाना सोलन एवं सदर थाना कोटला नाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय पुलिस प्रणाली, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, तथा कानून के व्यावहारिक पक्षों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने एफआईआर पंजीकरण प्रक्रिया, लॉक-अप व्यवस्था, महिला सहायता कक्ष, साइबर सेल और अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराधों की जांच प्रक्रिया और पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन उत्पीड़न कानून और किशोर न्याय अधिनियम की व्याख्या करते हुए छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर व्यावहारिक उदाहरणों सहित दिया।

Advertisement

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. आर.पी. नैंटा ने छात्रों के लिए ऐसे अनुभवों को आवश्यक बताते हुए कहा कि यह भ्रमण कानूनी शिक्षा को व्यवहारिक रूप देने में सहायक है। भ्रमण का सफल समन्वय प्रो. निधि ठाकुर और प्रो. शकुंतला द्वारा किया गया, जिन्होंने इसे छात्रों की सामाजिक समझ और कानूनी जिम्मेदारी बढ़ाने वाला अनुभव बताया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000