हिमाचल में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा : बिहारी लाल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा : बिहारी लाल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 07(08/2025

Advertisement

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 10 से15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा, 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी।
12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय करोड़ों हिंदू भाई बहनों के ऊपर किस प्रकार से अत्याचार और हिन्दू परिवारों का नरसंहार किया गया था उसका स्मरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम वक्त भी प्रदेश संगठन द्वारा भेजे जाएंगे।
15 अगस्त, 2025 हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी पार्टी कार्यालयों (प्रदेश, जिला एवं मण्डल) व सार्वजनिक स्थानों पर सामुहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा, प्रत्येक बूथ पर अधिकतम घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दिन वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000