भराड़ में आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली, सुराह में जल्द बहाली का प्रयास – भारत केसरी टीवी

भराड़ में आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली, सुराह में जल्द बहाली का प्रयास

B.R.Sarena मंडी, 6 अगस्त25
सराज क्षेत्र की आपदा प्रभावित पंचायत पखरेर के तहत आने वाले गांव भराड़ में आखिरकार 35 दिनों बाद बिजली बहाल कर दी गई है। 30 जून की रात आई आपदा के चलते यह गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गया था। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क मार्ग के पूर्ण रूप से नष्ट हो जाने के कारण बिजली बहाली का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। विद्युत बोर्ड की टीम ने गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए रस्सियों से खींचकर विद्युत पोल पहुंचाए और लगभग तीन किलोमीटर का पैदल दुर्गम रास्ता तय कर एक-एक पोल स्थापित किया। इस कार्य में 25 मजदूरों और विभागीय कर्मियों ने लगातार दिन-रात मेहनत की।

Advertisement

कनिष्ठ अभियंता थुनाग, जगदीश ने बताया कि भराड़ गांव में लगभग 60 परिवार रहते हैं, जो पिछले 35 दिनों से बिजली से वंचित थे। अब विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा, टूटे रास्तों और जोखिम भरे हालातों के बावजूद विभाग ने समयबद्ध कार्य करते हुए यह बहाली सुनिश्चित की। ग्रामीणों ने भी विभागीय कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

वहीं अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रिकल डिवीजन गोहर के अंतर्गत आने वाले सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि केवल सुराह गांव में बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है, लेकिन यदि मौसम अनुकूल रहा तो एक-दो दिनों के भीतर वहां भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कुछ गांवों में अस्थायी रूप से बिजली बहाल की गई है, जिसे शीघ्र ही स्थायी रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुमित चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रिकल सेक्शन थुनाग के अंतर्गत आने वाले भराड़ गांव में भी आज अस्थायी रूप से बिजली बहाल कर दी गई है और जल्द ही वहां ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति को स्थायी रूप दिया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000