होम स्टे कर्मचारी 74 हजार कैश लेकर फरार, महिला संचालक ने की शिकायत – भारत केसरी टीवी

होम स्टे कर्मचारी 74 हजार कैश लेकर फरार, महिला संचालक ने की शिकायत

सोलन,मदन शर्मा 1 अगस्त 2025

Advertisement

सोलन के कोटला क्षेत्र की एक महिला द्वारा संचालित The Garden Courts नामक बीएंडबी एवं होम स्टे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत सौंपी है कि उसका कर्मचारी कैलाश सिंह होम स्टे से 74,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया है।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त होम स्टे गांव भाजो, सोलन में स्थित है। दिनांक 18 जुलाई 2025 को जालंधर से कुछ मेहमान वहां ठहरे थे, जो 20 जुलाई को वापस चले गए। उनका कुल बिल ₹74,000 था, जिसका भुगतान उन्होंने नकद रूप में कर्मचारी कैलाश सिंह को किया। मगर इसके बाद कैलाश सिंह बिना किसी सूचना के गायब हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

Advertisement

पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैलाश सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000