कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मचाया धमाल – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मचाया धमाल

सनवारा, मदन शर्मा 31 जुलाई 2025:

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (KIPS), सनवारा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 28 से 31 जुलाई 2025 तक शेमरॉक स्कूल, कैथल (हरियाणा) में आयोजित CBSE क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Advertisement

अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन

Advertisement

इस वर्ग में कुल 22 टीमों ने भाग लिया, जहां KIPS की टीम ने विश्वास पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद को 34-22 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में A.P.S अंबाला को 42-21 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

अंडर-19 वर्ग में दबदबा कायम

इस वर्ग में कुल 17 टीमों की भागीदारी रही। KIPS की टीम ने M.M. स्कूल, अंबाला को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 35-8 के बड़े अंतर से शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से बधाई

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000