*आपदा से जूझ रहा है प्रदेश कहां हैं लोक निर्माण मंत्री : विनोद कुमार* – भारत केसरी टीवी

*आपदा से जूझ रहा है प्रदेश कहां हैं लोक निर्माण मंत्री : विनोद कुमार*

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/07/25

Advertisement

*प्रभावित खुद से मशीन लगवाकर, लोगों से मदद मांग कर खुलवा रहे हैं सड़क*

Advertisement

शिमला: नाचन से भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश आपदा के कठिन दौर से गुजर रहा है। बहुत जगहों पर तबाही मची हुई है। जन सुविधा पूरी तरीके से बहाल नहीं हुई हैं। ऐसे में लोक निर्माण मंत्री कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। आपदा प्रभावित लोग उनकी रात देख रहे हैं। ज्यादा तो सड़के अभी भी पूरी तरीके से खुली नहीं है। ज्यादातर सड़कें बंद है। प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कहां हैं? जिस समय आपदा राहत के कार्यों को गति देने के लिए उन्हें हमारे साथ खड़ा होना चाहिए था उस
समय वह नजर नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

विनोद कुमार ने कहा कि जिस गति से सड़कों की बहाली का काम होना चाहिए था वैसा कुछ नहीं हो रहा है। बहुत जगहों पर सड़कें खोलने के लिए लोगों ने मजबूर होकर अपने संसाधनों से मशीनें लगवाई हैं। क्योंकि अभी तक लोक निर्माण विभाग वहां तक पहुंचा नहीं है। ज्यादातर ग्रामीण और लिंक रोड बंद होने की वजह से लोग सामान्य आवाजाही तो दूर, जरूरत पड़ने पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में भी बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रभावित ज्यादातर इलाका कृषि बागवानी और फूलों की खेती से जुड़ा है। ज्यादातर उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं और उन्हें समय से बाजार पहुंचाना होता है। सड़कें खराब होने की वजह से आपदा से जो फसलें बच गई हैं वह भी बाजार नहीं पहुंच पा रही हैं। जब आपदाग्रस्त प्रदेश को माननीय मंत्री की सर्वाधिक आवश्यकता है तो माननीय मंत्री जी कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000