रोहित ठाकुर ने लीफ स्पॉट रोग से बचाव के लिए नौणी विश्वविद्यालय को दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

रोहित ठाकुर ने लीफ स्पॉट रोग से बचाव के लिए नौणी विश्वविद्यालय को दिए निर्देश

B.R.Sarena सोलन दिनांक 16.07.2025
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी को निर्देश दिए हैं कि सेब के ‘लीफ स्पॉट’ रोग से बचाव के लिए बागवानी विभाग के साथ मिलकर कार्य करें और वैज्ञानिकों को प्रभावित सेब के बागीचों में भेजें ताकि बागवानों को शीघ्र राहत मिल सके।

Advertisement

रोहित ठाकुर ने आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजेश्वर चंदेल से विश्वविद्यालय में बागवानी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं परियोजनाओं पर सारगर्भित चर्चा की।
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब का महत्वपूर्ण योगदान है और सेब के माध्यम से बागवानों एवं राज्य की आर्थिकी को और मज़बूत करने के लिए यह आवश्यक है कि सेब की ऐसी नई किस्में ईजाद करने पर निरंतर कार्य किया जाए जो वर्तमान मौसम के अनुकूल हों। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नौणी विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्वविद्यालय को निरंतर शोध के माध्यम से बागवानों को सेब फसल विविधीकरण की दिशा में अवगत करवाते रहना चाहिए।
उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों और भविष्य में आरम्भ किए जा रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी भी ली।

डॉ. राजेश्वर चंदेल ने रोग उन्मूलन के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल ने इस अवसर पर अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक पोषित योजना के तहत विश्वविद्यालय को एक महत्वपूर्ण परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय को 2.80 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। परियोजना के तहत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में ‘स्कूल टू वर्क ट्रांजिशन’ सुविधा के लिए इनक्यूबेशन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। 9वीं से 12वीं क्षेत्र के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।
रोहित ठाकुर ने तदोपरांत उनसे मिलने आए

एन.एस.यू.आई. के छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री का इससे पूर्व, विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर राष्ट्रीय भारतीय छात्र संगठन के छात्रों ने एन.एस.यू.आई. के सोलन ज़िला अध्यक्ष तुषार स्तान की अध्यक्षता में गर्मजोशी से स्वागत किया और छात्रों की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया।

विश्वविद्यालय के कुल सचिव सिद्धार्थ आचार्य, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000