विधायक ने किया पाड़छू पुल का निरीक्षण, नियंत्रित ढंग से जल निकासी का कार्य जारी – भारत केसरी टीवी

विधायक ने किया पाड़छू पुल का निरीक्षण, नियंत्रित ढंग से जल निकासी का कार्य जारी

B.R.Sarena सरकाघाट, 24 जून।

Advertisement

धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर आज पाड़छु पुल के समीप हुए जल भराव के दृष्टिगत मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत कार्यों में तेजी लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि स्थिति को शीघ्र सामान्य किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

घटना की सूचना सोमवार सुबह लगभग 7 बजे एसडीएम सरकाघाट को प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद एसडीएम सरकाघाट, एसडीएम धर्मपुर, डीएसपी सरकाघाट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और निर्माण कार्य में लगी गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Advertisement

इस दौरान एसडीएम सरकाघाट ने अवगत करवाया कि प्रशासन द्वारा राहत कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया था तथा मौके पर आवश्यक मशीनरी और संसाधनों की तैनाती की गई तथा नियंत्रित जलनिकासी का कार्य आरंभ हुआ। पुल के टूटे भाग को हटाकर पानी की निकासी का मार्ग तैयार किया गया।

उन्होंने बताया कि जल निकासी का कार्य पूरी तरह से नियंत्रित ढंग से किया जा रहा है ताकि निचले क्षेत्रों में किसी प्रकार की हानि न हो। मंदिर का भूतल अब पानी से मुक्त हो चुका है और जल स्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम निरंतर स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000