मुख्यमंत्री ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए

B.R.Sarena शिमला 20 जून, 2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक, समसामयिक और महत्त्वपूर्ण जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस केंद्र में करियर परामर्श, स्किल मैपिंग, साक्षात्कार की तैयारियां तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार की जानकारी समय पर उपलब्ध होगी। यह प्रदेश सरकार की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.27 करोड़ रुपये की लागत से आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी लोकार्पण किया। विभाग की दो शाखाओं के पुनर्गठन के बाद इस भवन में कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यालय और आमजन के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम सोलन द्वारा 44.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनिमल बर्थ कन्ट्रोल (एबीसी) संेटर का भी उद्घाटन किया। यह सेंटर वैज्ञानिक तरीके से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस केंद्र में आधुनिक ऑप्रेशन थियेटर और पशु चिकित्सा से सम्बंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘सोलन वाटिका पार्क’ का भी लोकार्पण किया। यह पार्क शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन स्थान सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जुन का पौधा भी रोपित किया।
मुख्यमंत्री ने सोलन क्षेत्र के लोगों को उन विकासात्मक परियोजनाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से उनका जीवन और अधिक सुविधानजक होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने क्षेत्र के लिए विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन क्षेत्र के विकास को तीव्र गति प्राप्त हुई है।
विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह और सुरेश कुमार, बघाट कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरूण शर्मा, जोगिन्द्रा सेंट्रल कॉप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन नगर निगम की महापौर उषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी और शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000