*अध्यक्ष पद पर विनोद सुल्तानपुरी-विनय कुमार का नाम, कांग्रेस ने दोनों धड़ों ने रखी अपनी पसंद* – भारत केसरी टीवी

*अध्यक्ष पद पर विनोद सुल्तानपुरी-विनय कुमार का नाम, कांग्रेस ने दोनों धड़ों ने रखी अपनी पसंद*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर दो नाम सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों की ओर से यह दो नाम सामने हैं, जिनमें एक तरफ विनोद सुल्तानपुरी का नाम लिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ विनय कुमार का नाम है।

Advertisement

विनय कुमार ने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात करनी थी उनको समय भी मिला था, परंतु खडग़े को अचानक अहमदाबाद जाना पड़ा। वह विमान हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए गए थे लिहाजा रविवार को ही दिल्ली लौटेंगे। अब रविवार को दोपहर बाद उम्मीद है कि विनय कुमार की उनसे मुलाकात हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर बात सोमवार पर जाती है।

Advertisement

विनय कुमार दिल्ली में डटे हैं और उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए यहां रुके हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी जो भी आदेश उनको देती है वह उनके लिए मान्य होगा। फिलहाल एक तरफ विनय कुमार तो दूसरी ओर विनोद सुल्तानपुरी सामने हैं। विनोद सुल्तानपुरी मुख्यमंत्री की पसंद हैं

Advertisement

और उनको सीएम ने लोकसभा का टिकट भी दिलाया था। ऐसे में पार्टी हाइकमान उनको नजर अंदाज नहीं कर सकता है। इस वक्त दिल्ली में सुल्तानपुरी बनाम विनय दिखाई दे रहे हैं क्योंकि इनके अलावा फिलहाल किसी अन्य पर अभी बात नहीं हो रही है। रजनी पाटिल जो कांग्रेस की प्रभारी हैं ने सुल्तानपुरी से भी पहले ही चर्चा कर ली है और उनका पक्ष भी दिल्ली में रख दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000