सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कुख्यात नशा तस्कर सचिन ठाकुर को तीन महीने की निवारक हिरासत में भेजा गया सोलन, 11 जून: – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कुख्यात नशा तस्कर सचिन ठाकुर को तीन महीने की निवारक हिरासत में भेजा गया सोलन, 11 जून:

सोलन मदन शर्मा 11 जून

Advertisement

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी पर लगाम कसते हुए एक कुख्यात आदतन अपराधी सचिन ठाकुर पुत्र इंदर सिंह, निवासी गाँव शिल्ली, तहसील व जिला सोलन को PIT NDPS Act 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत तीन महीने की निवारक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Advertisement

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी हुई थी। वह इन मामलों में न्यायालय से जमानत पर था, बावजूद इसके वह लगातार नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया।

Advertisement

जिला पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ताकि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में 15 आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं।

Advertisement

इससे पहले भी सोलन पुलिस ने दो और कुख्यात नशा तस्करों:

हितेंदर कुमार उर्फ रिंकू, निवासी क्यार, तहसील अर्की

नीरज शर्मा, निवासी शिमला, हाल निवासी वाकनाघाट, कंडाघाट

को निवारक कार्यवाही के तहत जेल भेजा था, जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

👉 जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ कठोर रुख जारी रहेगा और आदतन अपराधियों को पुनः अपराध करने से रोकने के लिए निवारक हिरासत की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

#SolanNews #DrugFreeHimachal #SolanPolice #NDPSAct #PITNDPS #SachinThakur #PreventiveDetention #NoToDrugs #HimachalPolice #BharatKesariTV #IndiaLiveNews24x7

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000