सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अब पोर्टल के माध्यम से उठाएं लाभ 15 जून के बाद मैन्युअल एप्लिकेशन कार्यालय में नहीं होगी स्वीकार – भारत केसरी टीवी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अब पोर्टल के माध्यम से उठाएं लाभ 15 जून के बाद मैन्युअल एप्लिकेशन कार्यालय में नहीं होगी स्वीकार

B.R.Sarena धर्मशाला, 09 जून। 2025
जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण ( ईसोमसा ) विभाग ने ई-कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया है । पोर्टल के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अब घर बैठे स्वयं अथवा अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब पेंशन संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत वृद्वावस्था पेंशन, विधवा, परित्यक्ता, एकल नारी पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कुष्ठ रोगी पेंशन के सभी लाभार्थी आनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस संदर्भ में 15 जून के बाद कोई भी मैनुअल एप्लिकेशन कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बाबत सभी तहसील कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी पात्र लोगों को आनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन सुविधा से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आनलाइन सुविधा से पेंशन समय से उपलब्ध करवाने तथा लाभार्थियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000