पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक – आकांक्षा डोगरा

B.R Sarena सोलन दिनांक 05.06.2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाना नितांत आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत जौणाजी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस 05 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ थीम के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति और मानव के बीच में संतुलन होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पौधारोपण के लिए सरकार बरसात के दिनों में उचित व्यवस्था करती है लेकिन अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी जीवंतता सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इनमें निःशुल्क कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और प्रति वर्ष 03 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग निःशुल्क कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए समय-समय राष्ट्रीय लोक अदालत भी लगाई जाती है।
आकांक्षा डोगरा ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत जौणाजी के कार्यालय में देवदार का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों, महिला मंडल के सदस्यों तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई।
शिविर में ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंति, उप प्रधान अमर दत, वार्ड सदस्य नीलम शर्मा, ममता, रघुवीर सिंह, जिया लाल, सोहन लाल, सत्या देवी व माला देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणाजी के प्रधानाचार्य कमल, महिला मंडल दामकड़ी, कनाह व दरांह की सदस्य तथा ग्राम संगठन शूलिनी के सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000