हिमाचल में आज रात से ठप हो सकती हैं एम्बुलेंस सेवाएं, 102 और 108 यूनियन की हड़ताल की चेतावनी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में आज रात से ठप हो सकती हैं एम्बुलेंस सेवाएं, 102 और 108 यूनियन की हड़ताल की चेतावनी

शिमला:

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आज रात 8 बजे से एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ सकती हैं। 102 और 108 एम्बुलेंस यूनियनों ने 24 घंटे के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

यूनियन ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर एक सप्ताह का समय मांगा था और चेतावनी दी थी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में एम्बुलेंस सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। तय समय सीमा पूरी होने के बाद अब कर्मचारी हड़ताल पर जाने को तैयार हैं।

Advertisement

इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता, खासकर गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ सकता है। सरकार की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000