मिड-डे-मील : हिमाचल के विद्यार्थियों को मिलेगा रोजाना मिलेगा पौष्टिक भोजन, डाइट में 1.47 रुपये की बढ़ोतरी – भारत केसरी टीवी

मिड-डे-मील : हिमाचल के विद्यार्थियों को मिलेगा रोजाना मिलेगा पौष्टिक भोजन, डाइट में 1.47 रुपये की बढ़ोतरी

मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को रोजाना पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार ने मिड-डे मील के लिए मिलने वाली डाइट में 1.47 रुपये का इजाफा किया गया है। इसमें प्रति बच्चा बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 6.19 रुपये से बढ़ाकर 6.78 रुपये, उच्च प्राइमरी में प्रति बच्चा प्रतिदिन 9.29 रुपये से बढ़ाकर 10.17 रुपये कुकिंग कॉस्ट की गई है। इसमें बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 59 पैसे और उच्च प्राइमरी के लिए 88 पैसे डाइट बढ़ाई गई है।एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि मिड-डे मील की कुकिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है। चावल की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसमें नर्सरी से प्राथमिक स्कूल तक चावल 100 ग्राम प्रति छात्र प्रतिदिन और माध्यमिक स्कूल में 150 ग्राम प्रतिदिन मिल रहा है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि नई कुकिंग कॉस्ट के तहत बच्चों को खाना परोसने के निर्देश सभी स्कूलों को जारी कर दिए है। इसमें बच्चों को तय मेन्यू के तहत रोजाना ताजा, पौष्टिक और गर्म खाना खिलाना होगा।

Advertisement
पहले सप्ताह का होगा यह होगा मैन्यू
पहले सप्ताह में स्कूल प्रबंधन की ओर से सोमवार को मिक्स वेज पुलाव या बाजरा पालक या हरा धनिया चावल मिक्स दाल के साथ बनाया जा सकता है। मंगलवार को काला चना-चावल, आलू-कस्तूरी मेथी चावल इसमें हरा धनिया की जगह कस्तूरी मेथी का भी प्रयोग किया जा सकता है। बुधवार को वेज पकौड़ा कढ़ी, या मलका दाल-चावल, वीरवार को साबुत मूंग दाल-चावल धनिया चावल, शुक्रवार को सांभर या उड़द दाल-धनिया चावल, शनिवार को आलू राजमाह-चावल बच्चों को दोपहर के भोजन में परोसा जाएगा। 

Advertisement

दूसरे सप्ताह इसे किया गया है शामिल
दूसरे सप्ताह के सोमवार को आलू-मटर या धुली उड़द-चावल, मंगलवार को साबुत उड़द दाल-चावल, बुधवार को आलू और न्यूट्री पुलाव या फिर धुली मूंग दाल-चावल शामिल किए गए हैं। वीरवार को चना दाल-घीया के साथ या फिर मलका दाल चावल के साथ परोसी जाएगी। शुक्रवार रौंगी दाल-चावल शामिल किया गया है।

Advertisement
यह होगा तीसरे सप्ताह का मेन्यू
तीसरे सप्ताह के सोमवार को मिक्स दाल, मंगलवार को सफेद चना, आलू-चावल, बुधवार को मिक्स वेज पुलाव या फिर बाजरा-पालक पुलाव, या फिर मसूर दाल, वीरवार को सोयाबीन दाल या आलू न्यूट्री धनिया चावल के साथ शामिल होगी। शुक्रवार को वेज पकौड़ा कढ़ी या फिर उड़द दाल धनिया चावल, शनिवार को आलू राजमाह-चावल कस्तूरी मेथी चावल को शामिल किया गया है। 

Advertisement

चौथे सप्ताह में भोजन
चौथे सप्ताह सोमवार को आलू-मटर या धूली उड़द दाल धनिया चावल चावल के साथ, मंगलवार को काला चना-आलू कस्तूरी मेथी चावल चावल के साथ, बुधवार को सूजी का हलवा या बेसन हलवा या खीर ड्राई फ्रूट के साथ या फिर मलका दाल चावल के साथ, वीरवार को वेज पकौड़ा कढ़ी या फिर चना दाल चावल के साथ होगी, शुक्रवार को पुलाव आलू या मूंग दाल चावल के साथ परोसा जाएगा। शनिवार को चना दाल-घीया या सांभर, अरहर की दाल धनिया चावल के साथ होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000