नई दिल्ली: LOC पर पाकिस्तान का चौथा सीजफायर उल्लंघन, पुंछ-कुपवाड़ा में फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब – भारत केसरी टीवी

नई दिल्ली: LOC पर पाकिस्तान का चौथा सीजफायर उल्लंघन, पुंछ-कुपवाड़ा में फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब

दिनांक: 28 अप्रैल, सोमवार 2025-26

Advertisement

नई दिल्ली:
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की। हालांकि, इस फायरिंग में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

लगातार चौथी रात LOC पर गोलियां बरसीं:

Advertisement

सेना अधिकारियों के अनुसार, यह लगातार चौथा दिन था जब पाकिस्तानी सेना ने LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, और पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्यवाहियां बढ़ती जा रही हैं।

Advertisement

भारतीय सेना की जोरदार प्रतिक्रिया:

सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि रविवार देर रात 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात को पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी फायरिंग का करारा जवाब दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसका भारतीय सेना ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000