अनुराग बोले- जिस देश में रोटी के भी लाले पड़े हैं, पानी बंद होने से जो होगा, पाकिस्तान भी जानता है – भारत केसरी टीवी

अनुराग बोले- जिस देश में रोटी के भी लाले पड़े हैं, पानी बंद होने से जो होगा, पाकिस्तान भी जानता है

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के प्रवास पर आए हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान की कायराना करतूत बताया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने  आतंकी हमले निंदा की और कहा कि भारत इसका जवाब जल्द ही देने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। उन्होने एक सवाल के जवाब में कहा सिंधु जल संधि से पाकिस्तान की कमर और टूटने वाली है। क्योंकि इस संधि के खत्म होने के बाद पाकिस्तान पानी को भी तरसने वाला है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि तीन-तीन युद्व पाकिस्तान को सबक सिखा चुका है लेकिन हर बार अपनी ही गलत हरकतों का खामियाजा पाकिस्तान भुगतता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में रोटी के लिए भी लाले पड़े हुए हैं, पानी बंद होने के बाद जो होगा वह तो पाकिस्तान भी जानता है ।उन्होंने कहा कि इसके कायराना हरकत का जवाब भारत देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व  में भारत आज भारत में सबसे पड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इन 10 सालों में संविधान के साथ भारत हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है।

Advertisement

सीएम सुक्खू पर पहलगाम हमले पर झारखंड के मंत्री  के बयान पर उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं कोई अनापशनाप बयानबाजी नहीं करना चाहूंगा। बयान देने वाले को बोलने से पहले अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। पूर्व कांग्रेस सरकार की गलतियों को ठीक करते हुए भारत ने समान नागरिकता के बाद ,धारा- 370 के साथ 35 ए को  हटाने के साथ ट्रिपल तलाक के कानून पास करके हर नागरिक को सम्मान दिया है। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल सहित संगठनात्मक जिला  सुंदरनगर के अध्यक्ष हीरा लाल  उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000