*जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से आई बाढ़, तीन लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त* – भारत केसरी टीवी

*जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से आई बाढ़, तीन लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त*

सोलन मदन शर्मा 20 अप्रैल

Advertisement

जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आई इस बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Advertisement

अचानक आई बाढ़ के बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की तरफ से तैनात टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकल रही हैं। जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000