*फिर जेल से बाहर आया राम रहीम बलात्कारी बाबा सरकार ने दी 21 दिन की फरलो* – भारत केसरी टीवी

*फिर जेल से बाहर आया राम रहीम बलात्कारी बाबा सरकार ने दी 21 दिन की फरलो*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

रोहतक। रेप के जुर्म में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की फरलो दे दी है। बुधवार सुबह सिक्योरिटी के बीच राम रहीम सिरसा डेरा की तरफ गया। राम रहीम को लेकर खुत हनी प्रीत पहुंची थी। इस बार राम रहीम सिरसा डेरा में रहेगा। राम रहीम को यह राहत डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले मिली है। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है, जिसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम होने की संभावना है।
बता दें कि पिछले चार सालों में कुल 13वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह दिल्ली चुनाव के दौरान 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। राम रहीम फिलहाल राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले, हाईकोर्ट ने राम रहीम की अपनी दत्तक बेटियों की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैरोल की याचिका खारिज कर दी थी।
गौरतलब है कि राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2019 में उन्हें और तीन अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 25 अगस्त 2017 को दोषी करार होने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000