पुरानी रंजिश के चलते महिला को जिंदा जलाया – भारत केसरी टीवी

पुरानी रंजिश के चलते महिला को जिंदा जलाया

नूंह । नूंह जिले के पुनहाना थाना क्षेत्र के लहरवाडी गांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे महिला की मौत हो गई।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मड़ीखेड़ा अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस ने चार दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक नूंह जिले के लहरवाडी गांव में लगभग सात महीने पहले जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें 21 वर्षीय रिजवान नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुनहाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को जेल भेज दिया था।

Advertisement

इसी बात को लेकर उसी समय से दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को पुलिस जब आरोपी पक्ष के लोगों को सात माह बाद उनके गांव में उनके घरों में बसाने के लिए लाई तो पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान 31 वर्षीय शहनाज पुत्री याकूब की पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी गई।

Advertisement

वहीं मृतक शहनाज के भाई का कहना है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही अपने घरों में पेट्रोल रखा हुआ था, जिससे उनकी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000