दिशाहीन और खोखले वादों का पिटारा कांग्रेस का बजट: अनुराग सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

दिशाहीन और खोखले वादों का पिटारा कांग्रेस का बजट: अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश: ब्यूरो सुभाष शर्मा 17 मार्च 2025,

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ने आज हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को दिशाहीन व खोखले वादों का पिटारा बताते हुए कहा कि बजट के नाम पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ औपचारिकता ही पूरी की है। बजट पेश करने के साथ मुख्यमंत्री यह भी बताते कि प्रदेश में आर्थिक आपातकाल लगाने के बाद वो इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहाँ से लायेंगे?

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज कांग्रेस सरकार ने बजट पेश करने के नाम पर फिर एक बार हिमाचल की जनता को छलने का काम किया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट पूरी तरह दिशाहीन और खोखले वादों का पिटारा है। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक आपातकाल लगाने के बाद अब मुख्यमंत्री बजट के नाम पर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को पूरी तरह केंद्र सरकार के भरोसे छोड़कर जिम्मेदारियों से भागती दिख रही है। मुख्यमंत्री बताएँ कि आज बजट में जिन घोषणाओं का उन्होंने ज़िक्र किया उसके लिए फंड की व्यवस्था कहाँ से करने वाले हैं”

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के DA पर तो बातें कीं पर पिछली किस्तों के बारे में वो मौन साधे नज़र आये। 6 पे कमीशन पर भी मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोल पाए जबकि पीडी मल्टी टास्क वर्कर, वेटरिनरी असिस्टेंट, चौकीदार, एमडीएम वर्कर के हितों मुख्यमंत्री महोदय ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। कांग्रेस बताये कि सरकार बनाने के लिए इन्होंने जो जनता से जो झूठे वादे किए थे और झूठी गारंटियाँ दीं थीं उनको पूरा करने का इस बजट में क्या प्रावधान किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000