मुख्यमंत्री ने ‘रोहतांग: आर पार’ पुस्तक का विमोचन किया – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने ‘रोहतांग: आर पार’ पुस्तक का विमोचन किया

शिमला। भारत केसरी टीवी 4 मार्च, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध हिंदी कवि अजेय द्वारा लिखित पुस्तक “रोहतांग: आर पार” का विमोचन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक हिमालयी क्षेत्र के मूल निवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे उत्कृष्ट एवं लोकप्रिय कार्यों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

Advertisement

पुस्तक के लेखक अजेय ने बताया कि यह पुस्तक संस्मरणों, यात्रावृत्तांतों, डायरी के अंशों, पत्रों, ब्लॉग पोस्टों और युवा लेखकों के साथ हुई चर्चाओं का संकलन है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हिमालय के अनूठे जीवन, सांस्कृतिक धरोहर और जैव विविधता को दर्शाती है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के अध्यक्ष प्रो. चंद्र मोहन पराशेरा, हेल्पएज इंडिया हिमाचल प्रदेश के प्रमुख डॉ. राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000