“चीन में नए वायरस का खतरा: वुहान लैब में हुई खोज से मचा हड़कंप” – भारत केसरी टीवी

“चीन में नए वायरस का खतरा: वुहान लैब में हुई खोज से मचा हड़कंप”

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी) :

Advertisement

चीन में एक नया वायरस सामने आया है, जिससे जानवरों से इंसानों में संक्रमण फैलने का खतरा है। यह नया वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में खोजा गया है, जिससे वहां हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस की तबाही को देखते हुए लोग इस नए खतरे को लेकर चिंतित हैं।

Advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान लैब के शोधकर्ताओं ने इस वायरस की पहचान की है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए एक नई चुनौती बन सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वायरस उन्हीं रिसेप्टर प्रोटीन से जुड़कर कोशिकाओं को संक्रमित करता है, जैसे कोरोना वायरस करता था।

Advertisement

इस नए वायरस को मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से मई 2024 तक करीब 2600 लोगों में MERS वायरस की पुष्टि हुई, जिनमें से 36% संक्रमितों की मृत्यु हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इसके अधिकांश मामले सऊदी अरब में पाए गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि वुहान वायरस रिसर्च सेंटर पहले भी चमगादड़ों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस पर शोध कर चुका है। यह वही लैब है, जहां से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका जताई गई थी, जिसने पूरी दुनिया को महामारी में झोंक दिया था। अब इस नए वायरस की खोज से वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय सतर्क हो गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000