पुलिस थाना बागा में पंजीकृत, चोरी के मामले में आरोपी गिरफ़्तार – भारत केसरी टीवी

पुलिस थाना बागा में पंजीकृत, चोरी के मामले में आरोपी गिरफ़्तार

दिनांक 13-02-2025 को श्री विकांत सिंह, निवासी डा०खा० अपर बहली, सुन्दरनगर, जिला मंडी, ने पुलिस थाना बागा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह Lahoty Buildcon Limited Company में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में उनकी तैनाती बेरल गाँव साइट पर हुई है, जहाँ आई०पी०एच० विभाग, दाड़लाघाट के अंतर्गत पाइपलाइन का कार्य चल रहा है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना से संबंधित पाइपों का एक स्टोर गाँव सिहारली स्थित आई०पी०एच० विभाग के पंप हाउस के पास बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए एक चौकीदार नियुक्त है। दिनांक 08-02-2025 को, जब चौकीदार अपने निजी कार्य से दाड़लाघाट गया हुआ था, तब अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टोर से 65 एम०एम० की चार पाइप चोरी कर ली गईं। रिपोर्टकर्ता ने अपने कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्रों में पाइपों की तलाश की, परंतु चोरी हुई पाइपों का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई चार पाइपों की अनुमानित कीमत लगभग ₹15,600/- है। इस संबंध में पुलिस थाना बागा में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

अभियोग की जाँच के दौरान, पुलिस थाना बागा की टीम ने लगातार चोरी हुई पाइपों की तलाश की। जांच प्रक्रिया के तहत, दिनांक 18-02-2025 को पुलिस ने इस चोरी में संलिप्त आरोपी लेख राम पुत्र श्री गुसाउ राम, निवासी गाँव व डा०खा० बेरल, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष को गिरफ़्तार किया।

Advertisement

गिरफ़्तार आरोपी को आज दिनांक 19-02-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। मामले की विस्तृत जाँच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000