पैराग्लाइडिंग से संबंधित तकनीकी समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । – भारत केसरी टीवी

पैराग्लाइडिंग से संबंधित तकनीकी समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

B.R.Sarena कुल्लू 14 फरवरी।
पैराग्लाइडिंग से संबंधित तकनीकी समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने पैराग्लाइडिंग साइट्स पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाने का सुझाव दिया ताकि गतिविधियों की मॉनिटरिंग सही तरह से हो सके ।
उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलट पर अंकुश लगाने के लिए,औचक निरीक्षण पर भी अधिक ध्यान दें तथा सभी सदस्य नियमों की अहवेलना होने पर तुरंत शिकायत करें।
उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग की बुकिंग के लिए सिंगल काउंटर कि व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों को भी सुविधा मिल सके तथा इसका नियमन भी बेहतर तरीके से हो सके ।

Advertisement

उन्होंने निर्देश दिए कि हफ्ते में एक दो बार पैराग्लाइडिंग साइट्स का पुलिस भी निरीक्षण करे।
उन्होंने कहा कि सरकार को इसका प्रस्ताव भेजेंगे कि नियमों को जब्ती, लाइसेंस सस्पेंशन और भारी जुर्माना लगाने की शक्तियां प्रदान की जाए ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि ड्रग सर्विलांस पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, ड्रग टेस्टिंग किट भी आ गई हैं अब नशा करके पैराग्लाइडिंग करने वालों के औचक टेस्ट होंगे।
अधिकारियों को भी निरीक्षण का टारगेट दिया जाये तथा निरीक्षण का एक फॉर्मेट भी तैयार करें।
बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा, डीएसपी राजेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000