हिमाचल प्रदेश का पहला वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सोलन में शुरू – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश का पहला वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सोलन में शुरू

सोलन, मदन शर्मा 11 फरवरी:

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पुराने और अनुपयोगी वाहनों को नष्ट करने के लिए राज्य का पहला वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सोलन जिले में शुरू हो गया है। यह केंद्र 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को वैज्ञानिक तरीके से स्क्रैप करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे प्रदूषण और सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।

Advertisement

आरटीओ सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। स्क्रैपिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए केंद्र में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल सरकारी वाहनों पर नियम लागू, निजी वाहनों के लिए प्रोत्साहन योजना

Advertisement

फिलहाल, यह नियम सरकारी वाहनों पर लागू किए गए हैं, जबकि निजी वाहन मालिकों को स्वेच्छा से अपने पुराने वाहन स्क्रैप करने की छूट दी गई है। इस योजना के तहत, यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपना निजी वाहन स्क्रैप करवाता है, तो उसे नए वाहन की खरीद पर 25% टैक्स छूट का लाभ दिया जाएगा।

आरटीओ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला केंद्र है और जल्द ही दूसरा वाहन स्क्रैपिंग सेंटर हमीरपुर में खोला जाएगा। सरकार इस योजना को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है, जिससे पर्यावरण सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000