महाकुंभ में भगदड़ से बड़ा हादसा, 30 की मौत, CM योगी ने 25-25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा – भारत केसरी टीवी

महाकुंभ में भगदड़ से बड़ा हादसा, 30 की मौत, CM योगी ने 25-25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

प्रयागराज: महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ के चलते 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 60 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक भीड़ के कारण बैरिकेड्स गिर गए, जिससे अफरातफरी मच गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब हुआ और अब तक 30 मृतकों में से 25 की पहचान की जा चुकी है। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और नजदीकी घाटों पर स्नान करें। उन्होंने बताया कि कुंभ क्षेत्र में कई घाट बनाए गए हैं, जहां बिना किसी अव्यवस्था के स्नान संभव है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने भी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisement

प्रशासन ने इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने का निर्णय लिया है। घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है, जहां परिजन संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000