बिलासपुर में भाजपा पर बरसे और 2032 तक सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने का दावा कर गए सीएम सुक्खू

बिलासपुर। सूबे में कांग्रेस की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिलासुपर में अयोजित समारोह में मुख्यमंत्री व अय कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर खूब भड़ास निकाली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता सैनानियों को भी सम्मानित किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने छह नई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का शुभारंभ किया।

Advertisement

योजना के तहत 5,145 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद का शुभारंभ भी किया और प्राकृतिक मक्की के पैसे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए। हिम भोग मक्की आटा भी लॉन्च किया। साथ ही हिम केंचुआ जैविक खाद योजना खरीद शुरू की। 300 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी खाद जाएगी। सीएम ने राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की चाबियां साैंपी।

इसके अलावा पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई और चार अधिकारियों को चाबियां सौंपी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लाभार्थियों ने सीएम ने सम्मानित किया। सीएम सुक्खू ने 1300 करोड़ रुपये की एचपी शिवा बागवानी विकास परियोजना जनता को समर्पित की।

योजना के तहत सात जिलों में छह हजार हेक्टेयर भूमि को लाया जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हर्ष महाजन पर जमकर बरसे। उनहोंने कहा कि पहले कांग्रेस अब भाजपा के नए सलाहकार बने हैं। ऐसा न हो कि भाजपा विधायक 28 से कम होकर 20 रह जाए। उन्होंने कहा कि कई भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम 2027 में आत्मनिर्भर हिमाचल बनाएंगे और 2032 तक सबसे समृद्ध प्रदेश बनाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने शराब के ठेके ऑक्शन कर एक साल में 600 करोड़ का राजस्व इकट्ठा किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। हम सत्ता में सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं। हम बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने नहीं आए हैं। हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हम आने वाले समय में गेहूं को 40 रुपये के हिसाब से खरीदेंगे और आने वाले समय में सेब और गेहूं का मूल्य एक होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर कोट-पैंट खरीदने चले गए थे कि अब सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता, लेकिन जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा किया। सीएम ने किया हमने मनरेगा में 60 रुपये की बढ़ोतरी की और आज गांव की महिलाओं को 300 रुपये दिहाड़ी मिल रही है।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने माता नयना देवी, बाबा बालकनाथ के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया। सीएम ने कहा कि यह दो साल का कोई जश्न नहीं मात्र समारोह है, जश्न उस दिन मनाएंगे जब 2027 में प्रदेश आत्मनिर्भर होगा।

सरकार बनी तो इस प्रदेश का खजाना खाली था, एक माह का खर्च चलाने के लिए थोड़ा ही पैसा था। सीएम ने कहा कि जिस प्रदेश का आर्थिक खजाना खाली है, कर्ज की लिमिट को सीमित कर दिया गया हो, लेकिन किसी भी दबाव की परवाह नहीं करते हुए हमने ओपीएस दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000