कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति, चेहरा फिर हुआ बेनकाब : अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति, चेहरा फिर हुआ बेनकाब : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा पीडि़तों ने 10 दिसंबर को दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये अराजकता फैलाने वालों के साथ बैठना पसंद करते हैं।

Advertisement

इस मुलाकात पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और कांग्रेस का यह चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। उन्हें हमास और फिलिस्तीन तो दिखता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदू नहीं दिखते। वे अराजकता फैलाने वालों के साथ बैठना पसंद करते हैं, लेकिन शांति को बढ़ावा देने के लिए कभी आगे नहीं आते।

Advertisement

यह वही कांग्रेस है जो गलती से हिंदू है। मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कहूंगा कि कुछ लोगों के संसद में चरण पडऩे से संसद की कार्यवाही ही बाधित हो गई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली में हैं।

Advertisement

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि हर बूथ को मजबूत करें, ताकि दिल्ली की जनता की मांग को पूरा किया जा सके। जिससे भ्रष्ट और निकम्मी आम आदमी पार्टी सरकार से मुक्ति दिल्ली की जनता को मिल सके। जब बूथ मजबूत होंगे तो बूथ जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो हम चुनाव जीतेंगे।

Advertisement

मैं बस इतना ही कहूंगा कि जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अगला चुनाव हारेंगे तो वे एक बार फिर ईवीएम को दोष देने का बहाना ढूंढ लेंगे। वे हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव हार गए और जहां भी हारे, उन्होंने ईवीएम को दोष दिया। सच्चाई यह है कि जनता उनकी नीतियों और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अनिल गुप्ता के न्यू शाहदरा स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टीकर और झंडा लगाया। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा बुलंद किया और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000