बद्दी न्यूज : ओम साईं पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव समारोह – भारत केसरी टीवी

बद्दी न्यूज : ओम साईं पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

बद्दी। ओम साईं पब्लिक स्कूल धौलघाट ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पंचायत समिति नालागढ़ के वाइस चेयरमैन प्रेम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सेना से रिटायर्ड मेजर निक्का राम, मस्त राम, ज्ञान चंद व एसएमसी प्रधान धर्मपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल को प्रधानचार्य संतोष कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व शिक्षा तथा खेलों में मेधावी रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

समारोह का मुख्य आकर्षण अक्षत, सक्षम व अनुज की टीम द्वारा नशे के खिलाफ प्रस्तुत किया गया जागरूक एक्ट रहा। 10 मिंट के इस एक्ट में बच्चों ने नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं अंशीरा, जिया व तम्मना की टीम ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सबको झूमने व थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंजली, खुशी व ज्योत्सना की टीम ने हरयाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि धीरज, भारती, दिव्या, मयंक व हर्ष की टीम ने आर्मी पर एक्ट प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।

Advertisement

मुख्यातिथि प्रेम ठाकुर ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं व नशे पर प्रस्तुत एक्ट पर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा के नशा आज समाज व देश का सबसे बड़ा दुश्मन है जो सबको अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने स्कूल की पानी व सड़क की समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने का भरोसा दिलाया। स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने कहा कर ओम साईं पब्लिक स्कूल का मकसद बच्चों में शिक्षा के साथ साथ धर्म ओर संस्कार की भावना पैदा करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा के आज स्कूलों व अभिभावकों द्वारा बच्चों को नम्बर व पर्सेंटेज लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिससे बच्चे मानसिक दवाव में आकर आत्महत्या जैसे घातक कदम उठा रहे हैं। जबकि नम्बरों से ज्यादा एक बच्चे का संस्कारी इंसान बनना जरूरी है जो अपने देश, माता पिता व महिलाओं की इज्जत कर सके। अगर बच्चे में यह गुण हैं तो वह खुद ही किसी न किसी फील्ड में कामयाब हो जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर मुख्यातिथि प्रेम ठाकुर के साथ प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, इंटक अध्यक्ष ओम शर्मा, मीडिया प्रभारी रजनीश ठाकुर, स्कूल स्टाफ से कुसुम, उर्मिला, बबिता, सविता, रूपा, रीना, ज्योति, रेणु, शिवाली, गीता, योगेश, भीनु, रजनी, मीनाक्षी समेत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000